स्त्री स्वाभिमान योजना 2020 | नारी स्वाभिमान योजना 2020 | नारी स्वाभिमान योजना 35000 Online form | स्वाभिमान योजना क्या है | स्त्री स्वाभिमान कसक रजिस्ट्रेशन | स्वाभिमान योजना किससे संबंधित है | स्वाभिमान भारत योजना | प्रधानमंत्री महिला सम्मान योजना | प्रधानमंत्री महिला समृद्धि योजना |
Stree Swabhiman Yojana :- स्त्री स्वाभिमान योजना को केंद्र सरकार द्वारा शुरू किया गया है | इस योजना का उद्घाटन सीएससी महिला बीएलई कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री श्री रवि शंकर प्रसाद जी के द्वारा किया गया | स्त्री स्वाभिमान योजना 2020 के अंतर्गत देश की बेटियों और महिलाओं को सेनेटरी नैपकिन प्रदान किए जाएंगे | जिससे महिलाएं तथा लड़कियां अपने मासिक धर्म चक्र के समय इन सेनेटरी नैपकिन का उपयोग करके स्वस्थ रहे | इसी उद्देश्य से यह योजना शुरू की गई है |
दोस्तों,आज के इस आर्टिकल में हम आपको स्त्री स्वाभिमान योजना 2020 से जुड़ी संपूर्ण जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं | जैसे कि- इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन किस प्रकार करें?, योजना के उद्देश्य, लाभ,आवश्यक दस्तावेज तथा पात्रता मानदंड आदि | अतः संपूर्ण जानकारी के लिए आपको हमारे इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ना होगा |

स्त्री स्वाभिमान योजना 2020 क्या है?
देश की शहरी तथा ग्रामीण दोनों क्षेत्रों की लड़कियों और महिलाओं को अच्छा स्वास्थ्य तथा स्वच्छता प्रदान करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा स्त्री स्वाभिमान योजना को शुरू किया गया है | इस योजना के अंतर्गत सीएससी द्वारा महिलाओं को उनके मासिक धर्म में उपयोग के लिए पैड प्रदान किए जाएंगे | सीएसी द्वारा प्रदान किए जाने वाले यह पैड काफी सस्ते तथा पर्यावरण के अनुकूल होंगे | सस्ते होने के कारण अधिक से अधिक महिलाएं और लड़कियां कम से कम दाम में इन्हें खरीद सकेंगी | सीएससी के माध्यम से इस स्त्री स्वाभिमान योजना 2020 का लाभ देश की सभी महिलाएं उठा सकेंगी |
मुख्यमंत्री महिला उत्कर्ष योजना
स्त्री स्वाभिमान योजना के अंतर्गत झूठा क्लेम
दोस्तों अभी हमने आपको बताया की स्त्री स्वाभिमान योजना 2020 को महिलाओं और लड़कियों को स्वास्थ्य जीवन प्रदान करने के लिए आरंभ की गई है। स्त्री स्वाभिमान योजना के अंतर्गत यह वायरल हो रहा है कि सरकार द्वारा ₹124000 लाभार्थियों के बैंक अकाउंट में वितरित किए जा रहे हैं। आपको बता दें कि यह क्लेम फेक है। सरकार द्वारा ऐसी कोई भी सूचना नहीं जारी की गई है। यह क्लेम बिल्कुल झूठा और मनगढ़ंत है। और इस बात की सूचना पीआईबी द्वारा ट्वीट करके दी गई है। यदि आपने भी कोई ऐसी बात सुनी है तो कृपया उस पर ध्यान ना दे। और केंद्र सरकार पर भरोसा रखें|
Stree Swabhiman Yojana Highlights
योजना का नाम | स्त्री स्वाभिमान योजना |
इनके द्वारा शुरू की गयी | केंद्र सरकार द्वारा |
लाभार्थी | देश की महिलाये और लड़किया |
उद्देश्य | सेनेटरी नेपकिन प्रदान करना |
ऑफिसियल वेबसाइट | https://csc.gov.in/ |
महिला स्वाभिमान योजना 2020
पूरे भारत देश में इस समय कम लागत वाली लगभग 15 सेनेटरी नेपकिन निर्माण इकाइयां मौजूद हैं | इस महिला स्वाभिमान योजना 2020 के अंतर्गत बहुत सी जगहों पर सेनेटरी नेपकिन निर्माण यूनिट्स लगायी जाएँगी | इन यूनिट्स के माध्यम से कम से कम 8 से 10 महिलाओ को सेनेटरी नेपकिन बनाने के लिए रोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे | साथ ही देश की बहुत सी महिलाओ को इस योजना से जोड़ा जायेगा ताकि वह देश के सभी ग्रामीण क्षेत्रो की लड़कियों और महिलाओ को सेनेटरी नेपकिन इस्तेमाल करने के फायदे बताएं | जिससे अधिक से अधिक महिलाएं तथा लड़कियां सेनेटरी नैपकिन का इस्तेमाल करें तथा अपने आप को स्वस्थ रख सकें |
स्त्री स्वाभिमान योजना 2020 का उद्देश्य क्या है?
जैसे की आप सभी जानते हैं कि लड़कियों को महामारी के समय स्कूलों में कितनी प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है | जैसे कि- किसी भी प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग नहीं ले पाना तथा खेलकूद में भाग नहीं ले पाना आदि | ऐसे समय में लड़कियों तथा महिलाओं को काफी परेशानियाँ होती है तथा महिलाओ को महामारी के समय घर के सारे काम भी करने पड़ते है | जिससे वह अपनी सेहत का ध्यान नहीं रख पाती ,इसी के चलते उन्हें कई प्रकार की बीमारियाँ घेर लेती हैं |
इन सभी बातो पर ध्यान देते हुए सरकार ने इस स्त्री स्वाभिमान योजना 2020 को शुरू किया है | इस योजना के अंतर्गत लड़कियों तथा महिलाओं को सेनेटरी नेपकिन प्रदान किए जाएंगे | जिससे वह स्वच्छता स्वस्थ रह सकें तथा अपने स्वास्थ्य का ध्यान रख सके | इस स्त्री स्वाभिमान योजना 2020 के ज़रिये महिलाओ को रोजगार भी प्रदान किया जायेगा | महिलाओं को सशक्त बनाना तथा उन्हें सम्मान प्रदान करना ही इस योजना का मुख्य उद्देश्य है |
Stree Swabhiman Yojana Statistics
States and UT covered | 39 |
District covered | 693 |
Blocks covered | 3960 |
Number of beneficiaries | 5066271 |
Stree Swabhiman Yojana State Wise Coverage
राज्यों के नाम | सैनिटरी नैपकिन वितरण |
अंडमान निकोबार आइलैंड | 3 |
आंध्र प्रदेश | 803 |
अरुणाचल प्रदेश | 7 |
असम | 553 |
बिहार | 2601 |
चंडीगढ़ | 5 |
छत्तीसगढ़ | 315 |
दादरा एंड नगर हवेली | 2 |
दमन एंड दिउ | 2 |
दिल्ली | 340 |
गोवा | 5 |
गुजरात | 605 |
हरियाणा | 611 |
हिमाचल प्रदेश | 132 |
जम्मू एंड कश्मीर | 148 |
झारखंड | 676 |
कर्नाटका | 745 |
केरला | 247 |
मध्य प्रदेश | 1440 |
महाराष्ट्र | 1970 |
मणिपुर | 67 |
मेघालय | 37 |
मिजोरम | 17 |
नागालैंड | 30 |
ओदिशा | 801 |
पुडुचेरी | 10 |
पंजाब | 524 |
राजस्थान | 997 |
सिक्किम | 5 |
तमिल नाडु | 660 |
तेलंगाना | 350 |
त्रिपुरा | 86 |
उत्तर प्रदेश | 4102 |
उत्तराखंड | 289 |
वेस्ट बंगाल | 1622 |
स्त्री स्वाभिमान योजना 2020 के लाभ
इस स्त्री स्वाभिमान योजना 2020 के माध्यम से लड़कियों तथा महिलाओं को निम्नलिखित लाभ प्रदान किए जाएंगे |
- इस योजना के अंतर्गत देश की महिलाओ को सीएससी द्वारा सस्ती दरों पर सेनेटरी नेपकिन प्रदान किये जायेगे |
- स्त्री स्वाभिमान योजना 2020 के अंतर्गत गरीब लड़कियों को मुफ्त सेवा भी प्रदान की जाएगी |
- इस योजना का लाभ ग्रामीण और शहरी क्षेत्रो की उन सभी महिलाओ और लड़कियों को प्रदान किया जायेगा जिनको हर महीने महामारी होती है |
- स्त्री स्वाभिमान योजना 2020 के तहत महिलाओ को सेनेटरी नेपकिन बनाने के लिए रोजगार भी प्रदान किया जायेगा |
- इस योजना के माध्यम से रोजगार प्राप्त करके महिलाये आत्मनिर्भर बन सकेंगी |
- योजना के माध्यम से सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रो की ज़्यादा से ज़्यादा महिलाओ को लाभ पहुंचाया जायेगा |
- इस योजना के तहत महिलाओ को स्वास्थ्य संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी भी प्रदान की जाएगी |
Stree Swabhiman Yojana 2020 के जरूरी दस्तावेज़ (पात्रता )
इस स्त्री स्वाभिमान योजना 2020 का लाभ उठाने के लिए आवेदन करने हेतु दस्तावेज/ पात्रता निम्नलिखित प्रकार हैं |
- इस योजना का लाभ केवल देश की महिलाओ और लड़कियों को ही प्रदान किया जायेगा ।
- आधार कार्ड
- पहचान पत्र
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
स्त्री स्वाभिमान योजना 2020 के लिए रजिस्ट्रेशन(Registration) कैसे करे?
यदि आप भी स्त्री स्वाभिमान योजना 2020 का लाभ उठाना चाहती हैं तो आपको सबसे पहले इस योजना के तहत आवेदन करना होगा| इस योजना के तहत आवेदन करने के लिए आपको नीचे दिए गए सभी steps फॉलो करने होंगे | जो निम्नलिखित प्रकार हैं-
- सबसे पहले आपको स्त्री स्वाभिमान योजना 2020 की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा |
- ऑफिसियल वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुल जायेगा |
- इस होम पेज पर आपको पुलिस सत्यापन फॉर्म प्रारूप का आप्शन दिखाई देगा |
- अब आपको इस ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- फिर फॉर्म को डाउनलोड करने के पश्चात आपको इस फॉर्म को भरना होगा |
- फॉर्म को भरने के पश्चात इसे अपने नज़दीकी पुलिस स्टेशन से सत्यापित कराएं |
- इसके पश्चात् पंजीकरण की प्रक्रिया के लिए आपको नीचे क्लिक करना होगा |
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल जायेगा |
- इस पेज पर आपको अपना आधार कार्ड नंबर भरना होगा |
- रजिस्ट्रेशन के लिए आधार संख्या का प्रमाणीकरण eKYC के माध्यम होता है |
- इसके बाद KYC का चयन करे चयन करने के बाद आगे बढ़ने के लिए क्लिक करे |
- अब आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जायेगा |
- आपको इस रजिस्ट्रेशन फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारी भरनी होगी |
- सभी जानकारी भरने के पश्चात सभी आवश्यक दस्तावेजों, अपनी फोटो तथा पुलिस सत्यापन दस्तावेज को भी आवेदन फॉर्म के साथ अपलोड कर दें |
- सभी दस्तावेजों को अपलोड करने के पश्चात सब्मिट के बटन पर क्लिक कर दे |
- इस प्रकार आपके रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी |
Stree Swabhiman Yojana लॉगिन करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको स्त्री स्वाभिमान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
- होम पेज पर आपको लॉगइन के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा |
- इस पेज पर आपको अपना यूजर नेम तथा पासवर्ड दर्ज करना होगा।
- अब आपको लॉगिन के बटन पर क्लिक करना होगा।
- इस प्रकार लॉगिन करने की प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी |
स्त्री स्वाभिमान योजना मोबाइल ऐप डाउनलोड करने की प्रक्रिया
सरकार द्वारा इस योजना के तहत एक मोबाइल ऐप भी लॉन्च किया गया है| यदि आप भी स्त्री स्वाभिमान योजना मोबाइल ऐप डाउनलोड करना चाहती हैं| तो इसके लिए आपको नीचे दिए गए सभी steps फॉलो करने होंगे|
- सबसे पहले आपको अपने फोन में गूगल प्ले स्टोर पर जाना होगा |
- अब आपको सर्च बॉक्स में स्त्री स्वाभिमान मोबाइल ऐप enter करना होगा।
- इसके पश्चात आपको को सर्च के बटन पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने एक सूची खुलकर आएगी।
- इस सूची में से आपको सबसे ऊपर वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको इंस्टॉल के बटन पर क्लिक करना होगा।
- इस प्रकार आपके फोन में स्त्री स्वाभिमान मोबाइल ऐप डाउनलोड हो जाएगा |
Contact Information
दोस्तों यदि आपको स्त्री स्वाभिमान योजना 2020 से संबंधित कोई भी परेशानी आ रही है या आप इस योजना से संबंधित किसी प्रकार की जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं और आप किसी प्रकार की समस्या का सामना कर रहे हैं तो आप यहां दी गई लिंक पर क्लिक करके कांटेक्ट इनफार्मेशन प्राप्त करके अपनी समस्या का समाधान कर सकते हैं।
Conclusion
स्त्री स्वाभिमान योजना 2020 को केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं एवं लड़कियों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए शुरू किया गया है | इस योजना के अंतर्गत लड़कियों एवं महिलाओं को सीएससी के द्वारा सस्ती दरों पर सेनेटरी नैपकिन प्रदान किए जाएंगे | स्त्री स्वाभिमान योजना 2020 के माध्यम से महिलाओं को रोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे | इस योजना का लाभ उठाने के लिए आपको सबसे पहले इस योजना के तहत आवेदन करना होगा | उसके पश्चात ही आप इस योजना का लाभ उठा पाएंगे | इस योजना का मुख्य उद्देश्य लड़कियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य को बेहतर बनाना है तथा उन्हें कम दाम पर सेनेटरी नैपकिन उपलब्ध कराना है |
दोस्तों, आज के आर्टिकल में हमने आपको स्त्री स्वाभिमान योजना 2020 के बारे में संपूर्ण जानकारी प्रदान की | हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा आज का यह आर्टिकल अवश्य ही पसंद आएगा| यदि आप इस आर्टिकल से संबंधित किसी भी प्रकार का कोई प्रश्न पूछना चाहते हैं तो आप हमें कमेंट बॉक्स में कमेंट भी कर सकते हैं | हम अवश्य ही आपके प्रश्नों का उत्तर प्रदान करेंगे | धन्यवाद!
Read more :- राजस्थान तारबंदी योजना 2020