उज्ज्वला योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 2020 | उज्ज्वला योजना लिस्ट नाम 2020 | प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना सूची | प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना हेल्पलाइन नंबर | प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना फॉर्म कैसे भरें | प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना फॉर्म Online | प्रधान मंत्री उज्ज्वला योजना लिस्ट 2020 | उज्ज्वला योजना सब्सिडी |
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना केंद्र सरकार द्वारा दिनांक 1 मई 2016 को शुरू की गई थी| इस योजना के अंतर्गत केंद्र सरकार देश के उन सभी परिवारों को रसोई इंधन उपलब्ध कराती है जो आज भी खाना बनाने के लिए लकड़ी, चूल्हे अथवा प्रदूषित इंधन का उपयोग करते हैं | इस योजना का कार्यान्वयन केंद्र सरकार के पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के नेतृत्व में किया जा रहा है | प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत देश की एपीएल तथा बीपीएल राशन कार्ड धारक महिलाओं को रसोई गैस उपलब्ध कराई जा रही है |
दोस्तों, आज के आर्टिकल में हम आपको प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 2020 से जुड़ी संपूर्ण जानकारी जैसे कि- आवेदन कैसे करें, लाभ, पात्रता इत्यादि के बारे में बताने जा रहे हैं | अतः संपूर्ण जानकारी के लिए आपको हमारे इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ना होगा |

उज्जवला योजना एप्लीकेशन फॉर्म
PMUY Yojana के अंतर्गत केंद्र सरकार द्वारा उन महिलाओं को जिनके पास एपीएल तथा बीपीएल कार्ड है, 1600 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है | प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का मुख्य लक्ष्य देश के सभी गरीब एपीएल तथा बीपीएल परिवारों को एलपीजी गैस कनेक्शन उपलब्ध कराना है | प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत आवेदन करके आप भी इस योजना का लाभ उठा सकती हैं | इस योजना के तहत आवेदन करने के लिए आवेदिका की आयु 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए | तभी आप इस योजना का लाभ उठा सकती हैं अन्यथा आप इस योजना का लाभ नहीं उठा पाएंगी |
उज्जवला योजना का उद्देश्य
जैसा कि आप जानते हैं कि ग्रामीण तथा पिछड़े क्षेत्रों में आज भी महिलाएं चूहों पर खाना पकाती है | खाना पकाने के लिए वह लकड़ी, घास, गोबर के उपले तथा प्रदूषित इंधन आदि का प्रयोग करती हैं | चूल्हे पर खाना बनाते समय उससे निकलने वाले धुएं से महिलाओं को अत्यधिक परेशानी होती है | इससे उनका स्वास्थ्य भी प्रभावित होता है तथा इससे वातावरण भी दूषित होता है |
इन सभी समस्याओं को देखते हुए केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना को शुरू किया है | इस योजना के अंतर्गत देश की एपीएल तथा बीपीएल कार्ड धारक महिलाओं को रसोई गैस कनेक्शन उपलब्ध कराना है | जिससे उन्हें खाना बनाने में किसी भी प्रकार की कोई समस्या ना हो तथा उनके स्वास्थ्य पर कोई हानिकारक प्रभाव ना पड़े | महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना PMUY Yojana का मुख्य उद्देश्य है |
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना न्यू अपडेट
जैसा कि आप सभी जानते ही हैं कि कोरोना वायरस के चलते देश के सभी प्रदेशों में लॉकडाउन घोषित कर दिया गया था | जिसकी वजह से लाखों लोग बेरोजगार हो गए हैं | अतः गरीब लोगों को अपना जीवन यापन करने में अत्यधिक समस्या आ रही है | इस समस्या पर ध्यान देते हुए हमारे देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी ने योजना के तहत एक नई घोषणा की है | इस उज्जवला योजना के अंतर्गत गरीब परिवार की लाभार्थी महिलाओं को अगले 3 महीने तक केंद्र सरकार द्वारा मुफ्त एलपीजी सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा |
Highlights of PM Ujjwala Yojana
Scheme Name | Pradhan Mantri Ujjwala Yojana |
Launch Date | 01 May 2016 |
Main objective | Provide LPG connections to women from BPL households |
Other objectives | Reduce health hazards/diseases and air pollution caused by the use of unclean fossil fuels |
Target | Distribution of LPG connections among 5 Crore BPL households by the year 2018-19 |
Time Frame | 3 Years, FY 2016-17, 2017-18 and 2018-19 |
Total Budget | Rs. 8000 Crore |
Financial Assistance | Rs. 1600/- per LPG connection. |
Type Of Scheme | Central Govt. Scheme |
Eligibility | All Ration Card Holder Families |
Other benefits | EMI facility for meeting the cost of stove and refill |
प्रधानमंत्री उज्जवला योजना में संशोधन
अब इस योजना को सफलतापूर्वक चलाने के लिए सरकार ने विस्तारित प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना को लांच किया है | भारत सरकार द्वारा वर्ष 2018 में प्रधानमंत्री उज्जवला योजना में संशोधन किया गया था | इस संशोधन में विभिन्न प्रकार के दिशा निर्देशों में सरकार द्वारा कई बदलाव किए गए थे | जब इस योजना का आरंभ हुआ था तब यह योजना देश के 5 करोड़ बीपीएल परिवारों को कवर कर रही थी | परंतु संशोधन करने के बाद 2019- 20 तक इस योजना के अंतर्गत 8 करोड़ परिवारों को कवर किया गया है |
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थी
इस योजना के तहत लाभ कौन कौन उठा सकता है, इसकी जानकारी हम आपको नीचे प्रदान करने जा रहे हैं |
- वह सभी लोग जो SECC 2011 के अंतर्गत लिस्टेड है, इस योजना का लाभ उठा सकते हैं |
- प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के सभी एसटी /एसटी परिवारों के लोग
- गरीबी रेखा से नीचे आने वाले लोग
- अंत्योदय योजना के अंतर्गत आने वाले लोग
- आदिवासी लोग
- अधिकांश पिछड़ा वर्ग
- चाय और दूध चाय बागान जनजाति
- द्वीप में रहने वाले लोग
- नदी के द्वीप में रहने वाले लोग
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के मुख्य तथ्य
- जो परिवार इस योजना के लिए पात्र होंगे उन्हें ₹1600 की धनराशि प्राप्त होगी| इस धनराशि को सीधा महिलाओं के अकाउंट में ट्रांसफर किया जाएगा |
- प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत दी जाने वाली फ्री गैस सिलेंडर की राशि की पहली किस्त सरकार द्वारा 1 अप्रैल से भेजनी शुरू कर दी गई है |
- पीएम उज्जवला योजना के तहत हर लाभार्थी को महीने में एक फ्री सिलेंडर प्रदान किया जाएगा |
- पहले गैस सिलेंडर की डिलीवरी उठाने पर दूसरे किस्त की राशि उपभोक्ता के खाते में जाएगी |
- उसके बाद तीसरी किस्त दी जाएगी इन दोनों रिफिल के बीच 15 दिन का अंतराल होना चाहिए |
- यह योजना केवल उन परिवारों के लिए है जो गरीबी रेखा से नीचे आते हैं |
- प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के लिए प्राधिकरण द्वारा आवंटित 800 करोड़ का बजट है |
- जिन लोगों ने पहले ही इस योजना के लिए आवेदन किया है, उन्हें लॉकडाउन की वजह से जून 2020 तक मुक्त एलपीजी गैस उपलब्ध कराई जाएगी |
- यह योजना वर्तमान में भी सक्रिय है तथा देश के 715 जिलों को कवर कर रही है |
PMUY राज्य-वार कनेक्शन वितरण
Name of the States | Total Connections Provided |
Andaman & Nicobar Islands | 13,103 |
Andhra Pradesh | 3,90,998 |
Arunachal Pradesh | 44,668 |
Assam | 34,93,730 |
Bihar | 85,71,668 |
Chandigarh | 88 |
Chhattisgarh | 29,98,629 |
Dadra and Nagar Haveli | 14,438 |
Daman and Diu | 427 |
Delhi | 77,051 |
Goa | 1,082 |
Gujarat | 29,07,682 |
Haryana | 7,30,702 |
Himachal Pradesh | 1,36,084 |
Jammu and Kashmir | 12,03,246 |
Jharkhand | 32,93,035 |
Karnataka | 31,51,238 |
Kerala | 2,56,303 |
Lakshadweep | 292 |
Madhya Pradesh | 71,79,224 |
Maharashtra | 44,37,624 |
Manipur | 1,56,195 |
Meghalaya | 1,50,664 |
Mizoram | 28,123 |
Nagaland | 55,143 |
Odisha | 47,50,478 |
Puducherry | 13,566 |
Punjab | 12,25,067 |
Rajasthan | 63,92,482 |
Sikkim | 8,747 |
Tamil Nadu | 32,43,190 |
Telangana | 10,75,202 |
Tripura | 2,72,323 |
Uttar Pradesh | 1,47,86,745 |
Uttarakhand | 4,04,703 |
West Bengal | 88,76,053 |
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की पात्रता
इस योजना के तहत आवेदन करने के लिए निम्नलिखित पात्रता होनी चाहिए |
- केवल महिलाएं ही इस योजना के तहत आवेदन कर सकती हैं |
- आवेदिका की आयु 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए |
- लाभार्थी महिला गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली होनी चाहिए |
- आवेदक महिला का बैंक अकाउंट होना चाहिए |
- महिला के पास पहले से एलपीजी का कनेक्शन नहीं होना चाहिए |
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 2020 के दस्तावेज
PMUY के तहत ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी |
- बीपीएल/ एपीएल राशन कार्ड
- पहचान प्रमाण पत्र( आधार कार्ड या मतदाता पहचान पत्र)
- नगर पालिका अध्यक्ष( शहरी क्षेत्र)/ पंचायत प्रधान( ग्रामीण क्षेत्र) द्वारा जारी किए गए बीपीएल प्रमाण पत्र
- परिवार के सभी सदस्यों का आधार कार्ड नंबर
- निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- जनधन बैंक खाता विवरण/ बैंक पासबुक
- निर्धारित प्रारूप में 14 पॉइंट की डिक्लेरेशन जो कि आवेदक द्वारा स्थापित की गई हो
- पासपोर्ट साइज फोटो
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 2020 में आवेदन की प्रक्रिया
जो इच्छुक महिलाएं इस योजना के तहत आवेदन करना चाहती हैं, उन्हें नीचे दिए गए सभी Steps को follow करना होगा |
- सबसे पहले आपको इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा |
- अधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुल जाएगा |
- इस होम पेज पर जाकर आपको आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करना होगा |
- आवेदन फॉर्म डाउनलोड करने के बाद आपको फॉर्म में पूछी गई जानकारी जैसे- आधार नंबर, नाम, पता आदि भरनी होगी |
- सभी जानकारी भरने के पश्चात आवेदन फॉर्म के साथ अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों को अटैच कर दीजिए|
- दस्तावेजों को अटैच करने के बाद आवेदन फॉर्म को निकटतम गैस एजेंसी में जाकर जमा कर दीजिए |
- गैस एजेंसी अधिकारी द्वारा आपका आवेदन फॉर्म तथा सभी दस्तावेज 10 से 15 दिन के भीतर सत्यापित कर दिया जाएगा |
- आवेदन फॉर्म के सत्यापित होते ही आपका एलपीजी गैस कनेक्शन जारी कर दिया जाएगा|
पीएम उज्जवला योजना हेल्पलाइन नंबर
केंद्र सरकार द्वारा इस योजना के तहत लोगों को सुविधा उपलब्ध कराने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है | यदि आप इस योजना से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या का सामना कर रहे हैं | तो आप इस हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करके अपनी सभी समस्याओं का समाधान कर सकते हैं |
18002333555 and 1906
Conclusion-
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना को केंद्र सरकार द्वारा शुरू किया गया है| यह योजना 1 मई 2016 को शुरू की गई थी | इस योजना के तहत गरीब तथा एपीएल/ बीपीएल राशन कार्ड धारक महिलाओं को मुफ्त एलपीजी कनेक्शन दिया जा रहा है |
केंद्र सरकार ग्रामीण तथा पिछड़े क्षेत्रों की महिलाओं को जो आज भी समाज से बहुत पीछे चल रही है | उन्हें सशक्त, advance तथा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए मुफ्त रसोई गैस प्रदान कर रही है | जिससे वह स्वच्छता तथा सरलता से अपने परिवार हेतु भोजन बना सकें |
प्यारे दोस्तों, हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा आज का यह आर्टिकल अवश्य ही पसंद आया होगा | यदि आप इस योजना से संबंधित किसी भी प्रकार का कोई प्रश्न हम से पूछना चाहते हैं | तो आप हमें कमेंट बॉक्स में कमेंट करके भी अपने सवाल को हम तक पहुंचा सकते हैं | हम अवश्य ही आपके प्रश्न का उत्तर आपको प्रदान करेंगे |