पश्चिम बंगाल कन्याश्री प्रकल्प योजना 2020 | कन्याश्री प्रकल्प योजना ऑनलाइन आवेदन | West Bengal Kanyashree Scholarship Prakalpa Application Form | WB Kanyashree Application Status | West Bengal Kanyashree.gov.in | West Bengal Kanyashree Prakalpa recruiment |
पश्चिम बंगाल सरकार समय-समय पर कन्याओं के लिए नई-नई योजनाएं शुरू करती रहती है| ऐसी ही एक नई योजना पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा कन्याओं के लिए शुरू की गई है| इस योजना का नाम पश्चिम बंगाल कन्याश्री प्रकल्प योजना 2020 है| जैसा कि आप सभी जानते ही हैं कि आर्थिक समस्याओं के कारण बहुत सी लड़कियां शिक्षा प्राप्त करने में सक्षम नहीं होती हैं| इन सभी समस्याओं को देखते हुए ही पश्चिम बंगाल कन्याश्री प्रकल्प योजना 2020 को शुरू किया गया है|
दोस्तों, आज के इस आर्टिकल में हम आपको पश्चिम बंगाल कन्याश्री प्रकल्प योजना 2020 के बारे में सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे| जैसे कि- योजना के उद्देश्य,पात्रता, आवश्यक दस्तावेज, योजना के तहत आवेदन की प्रक्रिया,आवेदन की स्थिति जांच करने की प्रक्रिया आदि| यदि आप भी इस योजना के बारे में संपूर्ण विवरण जानने के इच्छुक हैं तो आपसे निवेदन है कि आप हमारे इस आर्टिकल को अंत तक बहुत ध्यान से पढ़ें|
Kanyashree Prakalpa Scheme
पश्चिम बंगाल कन्याश्री प्रकल्प योजना के अंतर्गत राज्य की कन्याओं को शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी| इस योजना का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि लड़कियों को कम से कम 18 वर्ष की उम्र तक शिक्षा प्राप्त हो सके| अब इस योजना के माध्यम से , लड़कियां शिक्षा प्राप्त कर सकेंगी जिससे उनके जीवन तथा स्थिति में भी सुधार होगा|
कन्याश्री प्रकल्प योजना के तहत 13 वर्ष से 18 वर्ष की आयु तक की लड़कियों को ही आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी| इस योजना के अंतर्गत बालिकाओं को कक्षा 8 से 12 वीं तक की शिक्षा प्रदान की जाएगी| इस योजना के तेहत आवेदन करने के लिए कुछ आय मानदंड
भी निर्धारित किए गए हैं| परन्तु यह आय मानदंड जेजे घरों में तथा अनाथ बालिकाओं के लिए लागू नहीं होंगे|
पश्चिम बंगाल कन्याश्री प्रकल्प योजना 2020 प्रोत्साहन राशि
कन्याश्री प्रकल्प योजना 2020 के तहत प्रोत्साहन राशि दो प्रकार से दी जाती है| जो निम्नलिखित प्रकार हैं: –
- 13 से 18 वर्ष की आयु की लड़कियों को कक्षा 8 वीं से 12 वीं कक्षा में प्रतिवर्ष 750 रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी| परन्तु इसकी शर्त यह है कि वे उस समय अविवाहित हों|
- 18 वर्ष की कन्याओं को 25000 रुपये की अनुदान राशि प्रदान की जाएगी| परंतु इसकी शर्त यह है कि वह किसी अकादमी या व्यवसाय पेशे में हों तथा अविवाहित हों|
Key Highlights Of West Bengal Kanyashree Prakalpa Scheme
Scheme Name | West Bengal kanyashree prakalpa scheme |
Launched by | Government of West Bengal |
Beneficiaries | Girls of West Bengal |
Objective | Provide financial help to girls so that they can continue their education and delay marriage |
Official website | https://wbkanyashree.gov.in/ |
Year | 2020 |
कन्याश्री प्रकल्प योजना का उद्देश्य
पश्चिम बंगाल कन्याश्री प्रकल्प योजना का मुख्य उद्देश्य लड़कियों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है ताकि वे उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकें और विवाह में देरी जारी रख सकें| इस योजना को मुख्य रूप से बाल विवाह को नियंत्रित करने के लिए शुरू किया गया है| कन्याश्री प्रकल्प योजना के अंतर्गत,12 वीं कक्षा तक की शिक्षा जारी रखने वाली लड़कियों को पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा वित्तीय सहायता वार्षिक अनुदान के रूप प्रदान की जा रही है| ताकि माता-पिता अपनी लड़कियों को शिक्षित करने और कम से कम 18 वर्ष की उम्र तक उनके विवाह में देरी करने के लिए प्रेरित हो सकें|
West Bengal Kanyashree Prakalpa Scheme Statistics
Uploaded | Sanctioned | |
Annual scholarship | 3271059 | 3199272 |
Renewal | 2806015 | 2781139 |
One time grant | 228314 | 217462 |
Upgradation | 558611 | 546235 |
Total application | 6863999 | 6744108 |
कन्याश्री प्रकल्प योजना 2020 की पात्रता
इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए पश्चिम बंगाल की राज्य सरकार द्वारा निम्नलिखित पात्रता मानदंड निर्धारित किए गए हैं-
- आवेदिका पश्चिम बंगाल की स्थायी निवासी होनी चाहिए|
- आवेदन करने वाली लड़की की आयु 13 वर्ष से 18 वर्ष तक होनी चाहिए|
- उम्मीदवार द्वारा कक्षा 8 से कक्षा 12 या समकक्ष में दाखिला लिया जाना चाहिए|
- आवेदिका के परिवार की वार्षिक आय 1 लाख 20 हजार रुपये या उससे कम होनी चाहिए|
- विशेष आवश्यकताओं वाली अनाथ लड़कियों तथा जेजे घरों में लड़कियों के लिए यह आय मानदंड लागू नहीं होगा|
- जो लड़कियां आर्थिक समस्याओं के कारण शिक्षा प्राप्त करने में असमर्थ हैं तथा कक्षा 8 से नीचे की कक्षा में हैं, वे भी इस छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर सकती हैं|
- यह छात्रवृत्ति विभिन्न व्यावसायिक, तकनीकी और खेल पाठ्यक्रमों के लिए भी प्रदान की जाएगी|
पश्चिम बंगाल कन्याश्री प्रकल्प योजना 2020 के आवश्यक दस्तावेज
कन्याश्री प्रकल्प योजना 2020 के तहत आवेदन करने के लिए आपको निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी|
- आधार कार्ड
- जन्म प्रमाण पत्र
- राशन कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- आवास प्रामाण पत्र
- शैक्षिक प्रमाण पत्र
- बैंक खाता विवरण
- पासपोर्ट साइज फोटो
- घोषणा पत्र जिसमें स्पष्ट हो कि आप अविवाहित हैं|
पश्चिम बंगाल कन्याश्री प्रकल्प योजना में आवेदन की प्रक्रिया
यदि आप भी कन्याश्री प्रकल्प योजना का लाभ उठाना चाहती हैं तो आपको सबसे पहले इस योजना के तहत आवेदन करना होगा| इस योजना के तहत आवेदन करने के लिए आपको नीचे दिए गए सभी स्टेप्स फॉलो करने होंगे|
- सबसे पहले आपको उस संस्थान से आवेदन फॉर्म लेना होगा जिसमें आप पढ़ रही हैं|
- इसके पश्चात आपको आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी जैसे- आपका नाम, आयु, आय विवरण, बैंक विवरण आदि को ध्यानपूर्वक भरना होगा|
- अब आप यह सुनिश्चित करें कि आपके द्वारा भरी गई सभी जानकारी सही हो|
- सभी जानकारी भरने के पश्चात आपको आवेदन फॉर्म के साथ सभी आवश्यक दस्तावेजों को अटैच करना होगा|
- सभी आवश्यक दस्तावेजों को अटैच करने के पश्चात आवेदन फॉर्म को अपने शिक्षण संस्थान में जमा कर दें|
- अब संस्थान के मुख्य शिक्षक आपको एक रसीद देंगे|
- आपको इस रसीद को भविष्य के लिए संभाल कर रखना होगा क्योंकि इसमें आपका फॉर्म नंबर, नाम और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी हैं|
आवेदन की स्थिति को ट्रैक करने की प्रक्रिया
यदि आप कन्याश्री प्रकल्प योजना के तहत अपने द्वारा किए गए आवेदन की स्थिति की जांच करना चाहती हैं| तो आपको इसके लिए नीचे दिए गए सभी स्टेप्स फॉलो करने होंगे|
- सबसे पहले आपको कन्याश्री प्रकल्प योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा|
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के पश्चात आपके सामने होम पेज खुल जाएगा|
- होम पेज पर आपको ट्रैक एप्लीकेशन स्टेटस के बटन पर क्लिक करना होगा|
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा|
- इस पेज पर आपको वर्ष और योजना का प्रकार चुनना होगा|
- अब आपको आवेदक आईडी, जन्म तिथि और कैप्चा कोड को दर्ज करना होगा|
- इसके पश्चात आपको सबमिट के बटन पर क्लिक करना होगा|
- अब आपके आवेदन की स्थिति आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर होगी|
- इस प्रकार आपके आवेदन की स्थिति देखने की प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी|
सुकन्या समृद्धि योजना 2020: PM Kanya Yojana =.> Click Here
शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको कन्याश्री प्रकल्प योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा|
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के पश्चात आपके सामने होम पेज खुल जाएगा|
- होम पेज पर आपको ऑनलाइन शिकायत के बटन पर क्लिक करना होगा|
- अब आपको submit your grievance के आप्शन पर क्लिक करना होगा|
- इसके पश्चात आपको अपनी कन्याश्री एप्लिकेशन आईडी और वर्ष दर्ज करना होगा|
- अब आपको show के बटन पर क्लिक करना होगा|
- इसके पश्चात आपके सामने शिकायत फॉर्म खुल जाएगा|
- आपको इस फॉर्म में सभी आवश्यक विवरण दर्ज करने होंगे|
- सभी विवरण दर्ज करने के पश्चात आपको सबमिट के बटन पर क्लिक करना होगा|
- इस प्रकार कन्याश्री प्रकल्प योजना के तहत आपके ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी|
शिकायत की स्थिति देखने की प्रक्रिया
यदि आप कन्याश्री प्रकल्प योजना के तहत अपने द्वारा दर्ज की गई शिकायत की स्थिति की जांच करना चाहती हैं तो इसके लिए आपको नीचे दिए गए सभी स्टेप्स फॉलो करने होंगे|
- सबसे पहले आपको कन्याश्री प्रकल्प योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के पश्चात आपके सामने होम पेज खुल जाएगा|
- होम पेज पर आपको ऑनलाइन शिकायत के बटन पर क्लिक करना होगा|
- अब आपको status of redressal के आप्शन पर क्लिक करना होगा|
- इस आप्शन कर क्लिक करने के पश्चात् आपके सामने एक नया पेज खुलकर आएगा|
- जहाँ आपको अपनी शिकायत आईडी और कैप्चा कोड डालना होगा|
- इसके पश्चात आपको चेक के बटन पर क्लिक करना होगा|
- अब आपके द्वारा दर्ज की गई शिकायत की स्थिति आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी|
कन्याश्री ऐप डाउनलोड करने की प्रक्रिया
इस योजना के तहत पश्चिम बंगाल की राज्य सरकार द्वारा कन्याश्री मोबाइल ऐप भी लांच की गई है| यदि आप भी इस ऐप को डाउनलोड करना चाहती हैं तो इसके लिए आपको नीचे दिए गए सभी स्टेप्स फॉलो करने होंगे|
- सबसे पहले आपको कन्याश्री प्रकल्प योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा|
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के पश्चात आपके सामने होम पेज खुल जाएगा|
- होम पेज पर आपको डाउनलोड कन्याश्री ऐप के लिंक पर क्लिक करना होगा|
- जैसे ही आप इस लिंक पर क्लिक करेंगे कन्याश्री ऐप आपके डिवाइस में डाउनलोड हो जाएगी|
- डाउनलोड होने के पश्चात आप इस ऐप को इंस्टॉल कर सकती हैं|
Contact Information
यदि आप पश्चिम बंगाल कन्याश्री प्रकल्प योजना 2020 से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या का सामना कर रही हैं| तो आप इस योजना के तहत जारी की गई ईमेल आईडी के माध्यम से अपनी समस्या का समाधान कर सकती हैं|
ईमेल आईडी – [email protected]
Conclusion-
पश्चिम बंगाल कन्याश्री प्रकल्प योजना 2020, पश्चिम बंगाल की राज्य सरकार द्वारा कन्याओं को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से शुरू की गई है| इस योजना के अंतर्गत लड़कियों को कम से कम 18 वर्ष की आयु तक शिक्षा प्राप्त करने के लिए छात्रवृत्ति तथा अनुदान के रूप में आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी| कन्याश्री प्रकल्प योजना मुख्य रूप से बाल विवाह को नियंत्रित करने के लिए शुरू की गई है|
दोस्तों, आज के इस आर्टिकल में हमने आपको पश्चिम बंगाल कन्याश्री प्रकल्प योजना 2020 के बारे में सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की| हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा आज का यह आर्टिकल अवश्य ही पसंद आएगा| यदि आप इस आर्टिकल से संबंधित किसी भी प्रकार का कोई प्रश्न पूछना चाहते हैं तो आप हमें कमेंट बॉक्स में कमेंट भी कर सकते हैं| हम अवश्य ही आपके प्रश्नों का उत्तर प्रदान करेंगे| हमारे इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद| इसी प्रकार की अन्य योजनाओं के लिए आप हमारे साथ जुड़े रहिए|