अंत्योदय अन्न योजना 2020 | अन्त्योदय अन्न योजना राशन कार्ड | अन्त्योदय अन्न योजना राशन कार्ड कलर | अंत्योदय अन्न योजना pdf | अन्त्योदय अन्न योजना लिस्ट | अंत्योदय राशन कार्ड की पात्रता | अंत्योदय अन्न योजना मराठी | अंत्योदय अन्न योजना क्या है | अंत्योदय योजना विकिपीडिया |
Antyodaya अन्न योजना को केंद्र सरकार द्वारा देश के गरीब लोगों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से शुरू किया गया है | इस योजना को दिनांक 25 दिसंबर 2000 में लागू किया गया था | यह खाद्य आपूर्ति और उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के तहत 10 लाख गरीब परिवारों के लिए शुरू की गई एक कल्याणकारी योजना है |
अंत्योदय अन्न एक प्रकार का राशन कार्ड है यह राशन कार्ड उन लोगों को प्रदान किए जाते हैं जो गरीब तथा आर्थिक रूप से बहुत कमजोर होते हैं | दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हम आपको अंत्योदय अन्न योजना 2020 से जुड़ी संपूर्ण जानकारी जैसे -आवेदन प्रक्रिया, पात्रता आदि प्रदान करेंगे | अतः संपूर्ण जानकारी के लिए आप हमारे इस आर्टिकल के साथ अंत तक जुड़े रहिए |
अंत्योदय अन्न योजना 2020
Antyodaya Anna Yojana 2020 के अंतर्गत अंत्योदय कार्ड धारकों को प्रतिमाह 35 किलो राशन प्राप्त होगा | जिसमें 20 किलो गेहूं तथा 15 किलो चावल सम्मिलित हैं | केंद्र सरकार द्वारा इस योजना के तहत दिव्यांगों को भी लाभ प्रदान करने का निर्णय लिया गया है | इस अंतोदय अन्न योजना 2020 के अंतर्गत दिव्यांगों को भी प्रतिमाह 35 किलो अनाज प्रति परिवार को प्रदान किया जाएगा | सभी राज्य की सरकारों का कहना है कि देश का कोई भी दिव्यांग व्यक्ति इस योजना के लाभ से वंचित ना रहे तथा सभी दिव्यांगों को इस योजना का लाभ प्रदान किया जाए |

अंत्योदय अन्न योजना 2020 के अंतर्गत वितरित किए जाने वाले खाद्य पदार्थों का मूल्य
- गेहूं – ₹2 प्रति किलो
- चावल – ₹3 प्रति किलो
अंतोदय अन्न योजना 2020 का उद्देश्य
जैसा कि आप सभी जानते ही हैं कि हमारे देश में ऐसे बहुत से लोग हैं जो आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण भोजन के लिए राशन तक नहीं खरीद पाते हैं | विशेष रुप से दिव्यांगों को अपनी आर्थिक जरूरतों को पूरा करने में अत्यधिक कठिनाई होती है | क्योंकि वह शारीरिक रूप से भी कार्य करने में सक्षम नहीं होते हैं जिसके कारण उन्हें अत्यधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है |
इन सभी समस्याओं को देखते हुए ही केंद्र सरकार ने Antyodaya Anna Yojana 2020 को शुरू किया है | इस अंत्योदय अन्न योजना 2020 के अंतर्गत आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्तियों तथा दिव्यांग व्यक्तियों को खाद्य पदार्थ सस्ती दरों पर प्रदान किए जाएंगे | जिससे गरीबों तथा दिव्यांगों को पेट भर भोजन प्राप्त हो सके तथा देश का कोई भी नागरिक भूखा ना रहे | यही इस योजना के प्रमुख उद्देश्य हैं |
अंत्योदय अन्न योजना 2020 के लाभ
इस योजना के द्वारा आप निम्नलिखित लाभ प्राप्त कर सकते हैं
- अंत्योदय अन्न योजना 2020 का लाभ देश के अंत्योदय कार्ड धारकों तथा विकलांग व्यक्तियों को ही प्राप्त होगा |
- इस योजना के अंतर्गत खाद्य पदार्थों को सस्ती दरों पर उपलब्ध कराया जाएगा |
- Antyodaya Anna Yojana 2020 के अंतर्गत लाभार्थी को 35 किलो राशन प्रतिमाह प्राप्त होगा |
- जिसमें 20 किलो गेहूं तथा 15 किलो चावल सम्मिलित है |
- अंत्योदय परिवार के लिए चुने गए आवेदक के परिवार को अंत्योदय राशन कार्ड मान्यता प्राप्त करने के लिए अद्वितीय कोटा कार्ड प्रदान किया जाएगा |
- केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान जी के अनुसार अंत्योदय अन्न योजना राशन कार्ड और प्राथमिकता वाले परिवार की राशन कार्ड के अंतर्गत कौन लाभार्थी होंगे इसकी जवाबदेही राज्य सरकार पर होगी |
- AAY योजना के बाद से ही गरीब परिवारों के 2.50 करोड़ लोगों को कवर करने के लिए इसका विस्तार किया गया है |
- अंत्योदय अन्न योजना 2020 के अंतर्गत गेहूं ₹2 प्रति किलो की दर से तथा चावल ₹3 प्रति किलो की दर से प्रदान किए जाएंगे |
- AAY में राज्यों के भीतर टीपीडीएस के अंतर्गत आने वाले बीपीएल परिवारों की संख्या से गरीब परिवारों के एक करोड़ गरीबों की पहचान सम्मिलित है |
परिवारों की पहचान करने के क्रम में निर्धारित किए गए मापदंड
इस अंत्योदय अन्न योजना 2020 के अंतर्गत परिवारों की पहचान करने के लिए कुछ मापदंड निर्धारित किए गए हैं | इस योजना का लाभ निम्नलिखित श्रेणियों के लोगो को ही प्राप्त होगा |
- भूमिहीन कृषि मजदूर
- सीमांत किसान
- चमड़ा कारीगर
- बढ़ई
- कुम्हार
- लोहार
- बुनकर
- झुग्गी में रहने वाले व्यक्ति
- रिक्शा चालक
- फल फूल बेचने वाले
- सपेरे तथा कूड़ा उठाने वाले
- मोची ,दरबान, कुली
- अनौपचारिक क्षेत्र में दैनिक आधार पर कार्य करने वाले व्यक्ति
- विधवा या विधवाओं के परिवार जिस में कमाने वाला कोई न हो
- बीमार व्यक्ति या विकलांग व्यक्ति
- 60 साल से अधिक उम्र के व्यक्ति जिनके पास निर्वाह के लिए कोई सुनिश्चित साधन ना हो
- ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में इसी तरह के बेसहारा तथा अन्य श्रेणियों के लोग सम्मिलित है |
अंत्योदय अन्न योजना 2020 की पात्रता
इस अंत्योदय अन्न योजना 2020 के अंतर्गत आवेदन करने के लिए निम्नलिखित पात्रता मानदंड निर्धारित किए गए हैं |
- आवेदक गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाला होना चाहिए |
- आवेदन कर्ता ,नामित प्राधिकारी द्वारा जारी अंत्योदय राशन कार्ड के लिए चयनित होना चाहिए |
- आवेदक के पास इस आशय का हलफनामा होना चाहिए कि उसने पहले से कोई अन्य राशन कार्ड उपलब्ध नहीं है |
अंत्योदय अन्न योजना 2020 के आवश्यक दस्तावेज
इस अंत्योदय अन्न योजना 2020 के अंतर्गत आवेदन करने के लिए आपको निम्नलिखित दस्तावेज़ों की आवश्यकता होगी |
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- पहचान प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
अंत्योदय अन्न योजना 2020 के लिए आवेदन की प्रक्रिया
यदि आप अंत्योदय अन्न योजना 2020 का लाभ उठाना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले इस योजना के तहत आवेदन करना होगा | इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए आपको नीचे दिए गए सभी स्टेप्स फॉलो करने होंगे |
- सबसे पहले आपको खाद्य आपूर्ति विभाग में जाना होगा |
- वहां जाकर आपको Antyodaya Anna Yojana 2020 के लिए आवेदन फॉर्म लेना होगा |
- आवेदन फॉर्म लेने के पश्चात आपको उसमें पूछी गई सभी जानकारी जैसे -नाम, पता और मोबाइल नंबर आदि भरनी होगी |
- सभी जानकारी भरने के पश्चात आवेदन फॉर्म के साथ सभी आवश्यक दस्तावेजों को अटैच कीजिए |
- इसके पश्चात् आपको आवेदन फॉर्म जमा करना होगा |
- अब आपके आवेदन फॉर्म की जांच की जाएगी |
- इसके बाद विभाग के अधिकारी द्वारा निर्णय लिया जायेगा की आप इस योजना में लाभ प्राप्त करने के योग्य है या नहीं।
- इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने के पश्चात् आप आवेदन की स्थिति और लाभार्थी में अपने नाम की जांच भी कर सकते है।
Antyodaya Anna Yojana 2020 State Wise List
आंध्र प्रदेश | यहाँ क्लिक करे |
बिहार | यहाँ क्लिक करे |
छत्तीसगढ़ | यहाँ क्लिक करे |
दिल्ली | यहाँ क्लिक करे |
गुजरात | यहाँ क्लिक करे |
हरियाणा | यहाँ क्लिक करे |
हिमाचल प्रदेश | यहाँ क्लिक करे |
जम्मू कश्मीर | यहाँ क्लिक करे |
झारखण्ड | यहाँ क्लिक करे |
कर्नाटक | यहाँ क्लिक करे |
केरला | यहाँ क्लिक करे |
मध्य प्रदेश | यहाँ क्लिक करे |
महाराष्ट्र | यहाँ क्लिक करे |
ओडिशा | यहाँ क्लिक करे |
पंजाब | यहाँ क्लिक करे |
राजस्थान | यहाँ क्लिक करे |
तमिलनाडु | यहाँ क्लिक करे |
उत्तर प्रदेश | यहाँ क्लिक करे |
उत्तराखंड | यहाँ क्लिक करे |
वेस्ट बंगाल | यहाँ क्लिक करे |
Conclusion-
अंत्योदय अन्न योजना 2020 को केंद्र सरकार द्वारा गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों तथा दिव्यांगों को लाभ पहुँचाने हेतु शुरू किया गया है| इस योजना के अंतर्गत अंत्योदय राशन कार्ड प्रदान किया जाता है| यह राशन कार्ड जिन व्यक्तियों के पास होगा उन्हें सरकार द्वारा प्रतिमाह 35 किलो अनाज सस्ती दरों पर प्रदान किया जाएगा| इसमे 20 किलो गेहूं तथा 15 किलो चावल सम्मिलित है| अंत्योदय अन्न योजना 2020 के अंतर्गत गेहूं ₹2 प्रति किलो तथा चावल ₹3 प्रति किलो की दर से वितरित किए जाएंगे|
दोस्तों, आज के इस आर्टिकल में हमने आपको अंत्योदय अन्न योजना 2020 से जुड़ी संपूर्ण जानकारी प्रदान की| हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा आज का यह आर्टिकल अवश्य ही पसंद आएगा| यदि आप इस आर्टिकल से संबंधित किसी भी प्रकार का कोई प्रश्न पूछना चाहते हैं तो आप हमें कमेंट बॉक्स में कमेंट भी कर सकते हैं| हमारे इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद!